Maiya Samman Yojana: की 5वीं किस्त की लिस्ट जारी, जानिए ₹2500 किन लोगों को मिलेंगे

Maiya Samman Yojana

Maiya Samman Yojana 2024 : झारखंड सरकार ने झारखंड की महिलाओं के आर्थिक जीवन मैं सुधार लाने के लिए उनकी शक्ति करण को बढ़ावा देते हुए मंईया सम्मान योजना का एक महत्वपूर्ण कार्य का आयोजन किया है झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 2023 में मैया सम्मान योजना की शुरुआत की गई थी इस योजना से झारखंड राज्य की लाखों महिलाओं को प्रतिमा आर्थिक मदद मिलती है। मंईया सम्मान योजना का उद्देश्य है झारखंड के सभी महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाना और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना और कठिनाइयों से पीड़ित विपत्ति से बाहर निकलना।

मंईया सम्मान योजना क्या है?

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्त्वपूर्ण योजना है जो 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को प्रतिमा 1000 वित्तीय सहायता देती है। इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि वह अपनी जरूरत को खुद पूरा कर सकें। योजना के अंतर्गत हर महीने की 15 तारीख को राशि सीधा महिलाओं के बैंक खातोंसफर की जाती है इसके लिए महिलाओं को पंजीकरण करना पड़ता है।

इस योजना के आवदेन के लिए आपको आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर आदि की आवश्यकता पड़ेगी। इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाकर आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

पांचवी किस्त का अपडेट:

झारखंड सरकार ने मैया सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को 1000 की राशि को बढ़ाकर 2500 कर दी है। अब पांचवी किस्त के तहत महिलाओं को ढाई हजार रुपे मिलेंगे, यह पैसे 25 दिसंबर 2024 को उनके खातों में डाल दिए जाएंगे। यह राशि क्रिसमस के दिन यानी 25 दिसंबर को सभी लाभार्थियों के खाते में दी जाएगी।

Maiya Samman Yojana

किसे मिलेगी पांचवी किस्त?

झारखंड सरकार के अनुसार अब तक राज्य के 64 लाख से अधिक महिलाओं ने योजना के लिए आवेदन कराया है जिनमें से केवल 55 लाख महिलाओं के आवेदन ही स्वीकृत किए गए हैं और उन्हें पांचवी किस्त ढाई हजार रुपए की राशि दी जाएगी। हालांकि कुछ महिलाएं जो गलत तरीके से योजना का लाभ उठा रही थी उन्हें पहले की किस्त भी वापस करनी पड़ेगी।

झारखंड की महिलाओं के लिए मंईया सम्मान योजना एक महत्वपूर्ण कदम है जो उन्हें वित्तीय सहायता देता है। यह योजना न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति को अच्छा बना रही है बल्कि उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी मदद कर रही है। सरकार द्वारा समय-समय पर इस योजना की राशि बढ़ाने से राज्य की महिलाओं में उत्साह बढ़ा है हालांकि योजना का सही लाभ उन्ही महिलाओं को मिलेगा जिन्होंने सही तरीके से आवेदन किया है और जिनका पंजीकरण स्वीकार किया गया है।

 

Read More :-

Priya Kumari  के बारे में
Priya Kumari Hiii I'm Priya Kumari a creative stroyteller with a passion for exploring the latest trends in auto tech business enterainment and lifestyle. With 3 years of blogging experience, I share my insights and expertise to inspire and empower others. Read More
For Feedback - Litenews.in@gmail.com

Leave a Comment